{"_id":"6a8b59ecf8503038f106640d","slug":"two-drivers-arrested-for-drunk-driving-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1049350-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालक गिरफ्तार
Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालक भी पकड़े गए। पुलिस ने आठ वाहनों को सीज किया, जबकि पांच वाहनों के कोर्ट चालान और दो के संयोजन चालान किए। कार्रवाई के दौरान दोपहिया वाहनों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर भी उतारकर वाहन सीज किए गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के हवाले से पुलिस ने बताया कि रात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले पकड़े गए। शराब के नशे में चारपहिया वाहन चलाते मिले दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।पुलिस के अनुसार चेकिंग में दोपहिया वाहनों पर लगे मोडिफाइड साइलेंसर नियमों के विपरीत पाए गए। दोनों साइलेंसर मौके पर उतारकर वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन