फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two devotees on Yamunotri Yatra died of heart attack

Uttarakhand: यमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, यूपी और एमपी के रहने वाले थे दोनों

Sat, 11 May 2024 01:58 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 May 2024 01:58 PM IST
सार

यमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है।

विज्ञापन
Two devotees on Yamunotri Yatra died of heart attack
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है।

विज्ञापन


य़े भी पढ़ें...Badrinath Dham: 15 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, डोली पहुंची धाम...कल खुलेंगे बदरीविशाल के कपाट, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed