फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two cyber thugs arrested for defrauding Rs 23 lakh

Dehradun News: नौकरी का झांसा देकर 23 लाख ठगने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two cyber thugs arrested for defrauding Rs 23 lakh
देश विदेश की नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ चार आरोपियों को जांच में सहयोग का नोटिस जारी किया गया है। ठगी के इस प्रकरण में साइबर थाना पुलिस कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, छह आरोपियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ठगी की रकम को आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन, दुबई और पाकिस्तान में ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मोहब्बेवाला निवासी एक युवक ने गत जून महीने में साइबर थाना पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें एक कॉल व्हाट्सएप के माध्यम से आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि उनका बॉयोडेटा उन्हें एक प्रतिष्ठित वेबसाइट से मिला है। उसने इंटरव्यू के रजिस्ट्रेशन के लिए 15 हजार रुपये मांगे। युवक ने यह रकम जमा कर दी। इसके बाद स्काइप के माध्यम से उनका अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी के नाम पर इंटरव्यू भी कराया। आइलेट्स परीक्षा के लिए भी उनसे दो लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद कई और नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए यही प्रक्रिया अपनाई और कई बार में उनसे 22.96 लाख रुपये जमा करा लिए। इस पूरे मामले की जांच सीओ साइबर अंकुश मिश्रा की टीम कर रही थी।
विज्ञापन




जांच के दौरान कई कंपनियों और सेवा प्रदाता वेबसाइट आदि से पत्राचार किया गया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों अलमास आजम, अनस आजम और सचिन को पिछले दिनों जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, उनके तीन साथियों को जांच में सहयोग करने संबंधी नोटिस जारी किया गया। पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाए गए बैंक खातों में यह रकम जमा कराई है। आगे की जांच में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले रवि ढींगरा और पदम बस्ती, नागल सराय दिल्ली के निवासी हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि, महिंद्रा एन्क्लेव, शास्त्री नगर, गाजियाबाद निवासी शिखा वर्मा, रवि ढींगरा की पत्नी सोनम ढींगरा, बुराड़ी उत्तरी दिल्ली निवासी वर्षा पंवार और दिल्ली के ककरोला, तारानगर निवासी मीनू शर्मा को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिप्टो करेंसी यूएसडीटी से भेजते हैं रकम

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह फर्जी तरीके से खुलवाए गए बैंक खातों में रकम जमा कराते हैं। इसके बाद बाइनेंस एप से यूएसडीटी (एक क्रिप्टो करेंसी) खरीदते हैं। विदेश में बैठे ठग उनसे यह यूएसडीटी ऊंचे दामों में खरीद लेते हैं। इससे मिला लाभ ठग आपस में बांट लेते हैं। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन में विदेशी ठगों से चैटिंग भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed