{"_id":"5f74e5558ebc3e9bd17d8898","slug":"two-crores-arrogate-from-three-people-in-land-deal-city-news-drn3576821199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे दो करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जमीन दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सत्यवीर सिंह निवासी सरस्वती विहार ने की है। उनके साथ में मुकेश सिंह रावत और प्रीतम सिंह नेगी निवासी दिव्य विहार मियांवाला भी हैं। इन सभी ने प्रीवण सिंह गुसाईं निवासी मोसधार सुनारगांव भानियावाला और पंकज कोबरागडे से जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया था। प्रवीण ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन्हें कई जगहों पर जमीनें दिखाईं।
प्रवीण सिंह गुसाईं और उसके साथियों का ऑफिस रिस्पना पुल के पास बताया जा रहा है। वहां पर इन्होंने सत्यवीर सिंह आदि से दो करोड़ रुपये ले लिए। इन्होंने सत्यवीर सिंह आदि को चंडीगढ़, सेलाकुई और भानियावाला में जमीनें दिखाईं थी। इसके बाद जब उन्होंने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी मुकर गए। यही नहीं जब पैसा वापस मांगा तो प्रवीण व उसके साथियों ने उन्हें फर्जी चेक दे दिए। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि इस मामले में प्रवीण गुसाईं, पंकज कोबरागडे, प्रमोद अवस्थी और सुरेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।