फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two children mother run away from home.

शर्मनाकः मिस्ड कॉल से बहके दो बच्चों की मां के कदम

Tue, 21 Apr 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Apr 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
two children mother run away from home.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दो बच्चों की मां के कदम मिस्ड कॉल से ऐसे बहके की उसने शर्मनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन


पांच महीने पहले अल्मोड़ा के सोमेश्वर तहसील के लद्यूड़ा गांव से लापता हुई 31 वर्षीय विवाहिता राजस्थान से बरामद कर ली गई। सोमेश्वर पुलिस उसे वापस ले आई। ससुरालियों ने महिला को घर ले जाने से इंकार कर दिया है तो उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे नारी निकेतन अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

लद्यूड़ा गांव से बीती 16 नंबर को विवाहिता लापता हो गई थी। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके नौ और सात साल के बेटे हैं। परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। विवाहिता की मां ने सोमेश्वर थाने में 25 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


16 अप्रैल को राजस्थान के थाना कुशखेड़ा (अल्वर) से सोमेश्वर पुलिस को महिला के मिलने की जानकारी मिली। सोमेश्वर थाने से एसआई दीवानी राम, कांस्टेबल कुंदन सिंह और रेनू चौहान अल्वर गए और भगवती को ले आए। ससुरालियों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस कॉल से बर्बाद हुई गृहस्थी

two children mother run away from home.

सोमेश्वर के थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया पति और सास ने विवाहिता को घर ले जाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया महिला को उपजिला मजिस्ट्रेट नंदन सिंह नगन्याल के आदेश पर नारी निकेतन अल्मोड़ा भेज दिया गया है। महिला से प्राप्त कर्णफूल और मंगलसूत्र उसकी मां के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

राजस्थान में मिली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर मेरठ के सलावागांव निवासी विजेंदर कुमार की मिस कॉल आई। उसके बाद दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो उसके कदम बहक गए। 16 नवंबर को गांव से भागकर वह सोमेश्वर बाजार आ गई। विजेंदर कुमार वहां पहले ही पहुंच चुका था।

वह उसके साथ मेरठ चली गई। एक महीने तक विजेंदर कुमार ने उसे अपने साथ रखा। उसके बाद उसने अपने छोटे भाई जितेंदर सिंह के साथ उसका विवाह कर दिया। जितेंदर उसे राजस्थान ले गया। 16 अप्रैल को किसी व्यक्ति की महिला के संदिग्ध होने पर वहां के एसपी को सूचना दी।

कुशखेड़ा थाना पुलिस उसे थाने ले आई और सोमेश्वर पुलिस को सूचना दी। उसने राजस्थान पुलिस को आपबीती सुनाई और अपने घर जाने की बात कही। इसके बाद उसे सोमेश्वर पुलिस वापस ले आई। यहां परिजनों के इंकार करने पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed