फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two centers will be built in Uttarakhand for micro food processing

खुशखबर: सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रदेश में बनेंगे दो केंद्र, किसानों को उत्पाद का मिलेगा उचित दाम

Sun, 15 May 2022 12:02 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 12:02 PM IST
सार

नैनीताल के कालाढुंगी और ऋषिकेश के गंगा लहरी में खाद्य प्रसंस्करण के इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इन सेंटरों में आचार, जूस, कैंडी और मसालों का प्रसंस्करण किया जाएगा।

विज्ञापन
Two centers will be built in Uttarakhand for micro food processing
फूड प्रोसेसिंग

विस्तार

सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रदेश में दो इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने ऋषिकेश और नैनीताल जिले में इन सेंटरों को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। एक इन्क्यूबेशन (ऊष्मायन) सेंटर की अनुमानित लागत साढ़े तीन करोड़ होगी। इन सेंटरों के बनने से कृषि व बागवानी उत्पादों का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत केंद्र ने 2025 तक राज्य को 175 इकाईयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। राज्य की विकट भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण तुड़ाई के बाद बागवानी उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं। जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार का सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर है। 
विज्ञापन

योजना के तहत नैनीताल के कालाढुंगी और ऋषिकेश के गंगा लहरी में खाद्य प्रसंस्करण के इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इन सेंटरों में आचार, जूस, कैंडी और मसालों का प्रसंस्करण किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले में मिनी इक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे। योजना में अब तक 21 सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाईयों लगाने के लिए बैंक से ऋण स्वीकृति मिल गई है। इसमें देहरादून में सात, अल्मोड़ा में सात, पौड़ी व नैनीताल में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में एक प्रसंस्करण इकाई शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाईयां लगाने पर सरकार भी देगी 25 प्रतिशत सब्सिडी

योजना में सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाईयां लगाने के लिए केंद्र की ओर से 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाईयां लगाने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी। इसके लिए प्रस्ताव वित्त विभाग के अनुमति के लिए भेजा गया है। योजना में नई इकाईयां लगाने के लिए एक जिला एक उत्पाद के आधार पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। 

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर और लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ शव देख फैली सनसनी

प्रदेश में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित होने से जहां किसानों को उत्पाद का उचित दाम मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नैनीताल और ऋषिकेश में खाद्य प्रसंस्करण इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिए केंद्र की मंजूरी मिली गई है। इन सेंटरों उत्पादों को प्रोसेसिंग करने की सुविधा मिलेगी। 
- डॉ. एचएस बवेजा, निदेशक उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed