फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two caught while illegally transporting pine resin

Dehradun News: अवैध रूप से लीसा ले जा रहे दो पकड़े, 150 टिन और पिकअप बरामद

Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two caught while illegally transporting pine resin
- क्षेत्र में लीसा की तस्करी का बड़ा मामला आया सामने, आरोपियों को भेजा गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। वन विभाग की टीम ने कनासर रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से लीसा का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से लीसा से भरे 150 टिन बरामद करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों को विभाग की टीम ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार सुबह वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर वाहन से अवैध रूप से परिवहन करके ले जाए जा रहे लीसा के 150 टिन बरामद हुए। टीम ने तत्काल लीसा और उसके परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से उन्होंने वीरेंद्र निवासी ग्राम चंदेली, पुरोला और मुकेश निवासी ग्राम बखराली, बड़कोट (उत्तरकाशी) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रभागीय वन अधिकारी अमित कंवर ने बताया वन संपदा के अवैध दोहन, परिवहन और अन्य वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने बताया बरामद किए गए लीसा की तस्करी के संबंध में सभी जानकारी जुटाकर उसके स्रोत, संग्रहण और परिवहन आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed