{"_id":"59ca3b574f1c1bb8538b483c","slug":"two-bussiness-men-fight-for-banana-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला बेचने को लेकर हुआ घमासान, दो व्यापारी हुए एक-दूसरे के खून के प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला बेचने को लेकर हुआ घमासान, दो व्यापारी हुए एक-दूसरे के खून के प्यासे
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 26 Sep 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
fight for banana sell
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में केला बेचने को लेकर कुछ ऐसा हो गया। दो व्यापारी एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। एक-दूसरे पर टूट पड़े और लहुलूहान हो गए। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक लक्सर निवासी सचिन पुत्र अनिल अग्रवाल व पथरी थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी अमित लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे पर जूस व फल की ठेली लगाते है। बताया जाता है कि सोमवार को अमित की दुकान पर एक महिला केले लेने के लिए आयी।
विज्ञापन
इस पर अमित ने उसे केले का भाव चालीस रुपये बताते हुए एक दर्जन केला बेच दिया। लेकिन इसी बीच जब उक्त महिला सचिन की ठेली के सामने से निकली तो सचिन ने उसे केले का भाव तीस रुपये दर्जन बताते हुए पड़ोसी दुकानदार से मंहगा केला खरीदने की बात कही। इस पर महिला ने अमित से खरीदा गया केला वापस कर दिया।
विज्ञापन
तथा उक्त महिला ने सचिन से केला खरीद लिया। महिला के चले जाने के बाद दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे सचिन व अमित का भाई अनिल घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन, सन्नी पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी केशव नगर व अनिल कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी गोविंदगढ़ निवासी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी की कार्रवाई कर दी गई है।