फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with stolen goods

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen goods
चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : VIKAS NAGAR
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के पास एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 26 जून को बीना अरोड़ा पत्नी स्व. प्रदीप निवासी बाबूगढ़ और 9 जुलाई को मुसाफिर पुत्र गुलजार के घर से हजारों की नकदी, गहने और जरूरी सामान चोरी हो गया था। चोरों को पकड़ने के लिए कोतवाल महेश जोशी ने बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। बीते शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैनाल रोड अजीतनगर के पास दो लोग चोरी के सामान के साथ खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इदरीश उर्फ लाखा पुत्र यूनुस और फिरोज पुत्र अखिल दोनों निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9750 रुपये नकद, एक घड़ी और चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ। इदरीश के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी करते थे। दिन के समय वह बंद घरों की रेकी करते और रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed