फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested for selling adulterated cement

जेके सीमेंट के डीलरशिप की आड़ में बेच रहे थे मिलावटी सीमेंट, डीलर सहित दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling adulterated cement
जेके सीमेंट के डीलरशिप की आड़ में मिलावट कर अल्ट्राटेक के नाम पर सीमेंट बेचने दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों निशानदेही पर पुलिस ने गोदाम से मिलावटी सीमेंट के 1178 कट्टे बरामद भी किए हैं। आरोपी जेके सीमेंट में पाउडर कटिंग मिलाकर उसे अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली कट्टों में भरकर बेचते थे। एक आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रायपुर पुलिस के मुताबिक नथुवावाला दोनाली निवासी पूर्व सैनिक हरिबल्लभ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनका भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट मांगा था, लेकिन सीमेंट डीलर की ओर से मिलावटी सीमेंट दिया गया। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि रोहित कुमार निवासी ब्राहमणवाला चौक यूटिलिटी वाहन चालक है। उसके एक साथी अशोक निवासी कांवली रोड हरीपुर का तेलपुर में सीमेंट का गोदाम है। दोनों एक और साथी इमराम के साथ मिलकर गोदाम में सीमेंट में मिलावट कर उसे अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने रोहित कुमार को पकड़कर उसके कब्जे से 40 कट्टे मिलावटी सीमेंट बरामद किया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर अशोक निवासी कांवली रोड को गिरफ्तार किया गया। अशोक की निशानदेही पर तेलपुर पटेलनगर में सीमेंट के गोदाम से 1138 कट्टे नकली सीमेंट के बरामद किए। मौके पर पुलिस ने सीमेंट भरने के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके सीमेंट के खाली कट्टे भी बरामद किए। इमराम की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे मिलावट
गिरफ्तार अशोक ने बताया कि उसके पास जेके सीमेंट की डीलरशिप है। बाजार से वह अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली कट्टे खरीदते हैं। बाजार में अल्ट्राटेक का कटिंग नाम से पाउडर आता है। वह दो कट्टे जेके सीमेंट और एक कट्टा पाउडर मिलाकर तीन कट्टे अल्ट्राटेक सीमेंट बनाकर बेचते हैं। यह सभी काम गोदाम में ही होता है। साथी इमरान निवासी ब्राहमणवाला बाजार से डिमांड लाता है, जबकि रोहित गोदाम से साइट तक माल पहुंचाता है। उसे प्रति कट्टा दस से 20 रुपये मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed