फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two armed soldiers will go with Mansarovar pilgrims in yatra 

आतंकी हमले के बाद बढ़ी मनसरोवर यात्रियों की सुरक्षा, साथ में जाएंगे पुलिस के जवान

Wed, 12 Jul 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Jul 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
two armed soldiers will go with Mansarovar pilgrims in yatra 

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद अब कैलाश मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यात्रियों के हर दल के साथ अब पुलिस के दो जवान सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) के साथ जाएंगे।

विज्ञापन


धारचूला से गुंजी तक यात्रियों के साथ एसएलआर के साथ पुलिस के दो जवान जाएंगे। बुधवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। गुंजी से आगे लिपुलेख दर्रे तक यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी करती है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि हालांकि कुमाऊं क्षेत्र में किसी प्रकार की आतंकी गतिविधि की कोई सूचना नहीं है, फिर भी अंतरराष्ट्रीय महत्व की कैलाश मानसरोवर यात्रा में सावधानी के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैलाश यात्रियों की खतरनाक रास्तों पर मदद के लिए एसडीआरएफ के जवान पहले से ही तैनात हैं। इसके अलावा गुंजी में अस्थायी थाना भी यात्रियों की मदद के लिए खोला गया है।

दस दलों का अभी और जाना बाकी

two armed soldiers will go with Mansarovar pilgrims in yatra 

अमरनाथ यात्रियों के साथ हुई घटना के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि धारचूला से गुंजी तक हर दल के साथ आते और जाते समय एसएलआर के साथ दो-दो पुलिसकर्मी जाएंगे।

पुलिसकर्मियों की यात्रियों के आने और जाने के क्रम के साथ ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों के अब तक आठ दल जा चुके हैं। अभी दस दलों को और जाना है।

अब तक तीन दल यात्रा पूरी कर लौट आए हैं। भविष्य में जाने वाले हर यात्री दल के साथ सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों को धारचूला से नारायणआश्रम तक वाहन से जाना पड़ता है।

​ वहां से लिपुलेख दर्रे तक संपूर्ण यात्रा पैदल होती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर यात्री दल के बारे में सारी जानकारी लगातार जुटाई जा रही है। नियंत्रण कक्ष में हर दल की लोकेशन की जानकारी मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed