फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of theft of lakhs arrested at AIIMS doctor's house

डॉक्टर के घर चोरी के तीन आरोपी धरे, लाखों के जेवर बरामद

Mon, 19 Jul 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft of lakhs arrested at AIIMS doctor's house
एम्स डॉक्टर के घर हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों के जेवरात बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फेरी लगाते हुए इस मकान की रेकी की थी। जबकि, तीसरा आरोपी अपने हिस्से के जेवर लेकर दिल्ली भाग गया है।
विज्ञापन

भोपाल एम्स में तैनात डॉ. प्रियंका कश्यप का एमडीडीए कॉलोनी में मकान है, जो एक साल से बंद है। 13/14 जुलाई की रात इस घर में लाखों की चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को राहुल कुमार निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, बॉबी कुमार निवासी भटिंडा पंजाब हाल निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार किया। उनके पास से सोने चांदी के 10 तरह के जेवरात और घड़ी, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुए हैं। उनका साथी और पवन कुमार निवासी घोड़े वाला मंदिर रवि नगर, दिल्ली भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के भी पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राहुल फेरी लगाने के काम करता है। बॉबी उसका साला है, जो कुछ दिन पहले ही अपने साथी पवन के साथ राहुल के घर पर रहने के लिए आया था। तीनों आरोपियों ने दिन के समय फेरी लगाने के बहाने बंद मकान की रेकी की। इसमें आरोपी बॉबी और पवन ने अंदर घुसकर ताला तोड़ा। इसके बाद जेवर चुराए जबकि, राहुल वहां आने जाने वालों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed