फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused arrested for burglary in a locked house.

Dehradun News: बंद घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for burglary in a locked house.
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस सैनी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बद्री विशाल एनक्लेव निवासी ललित मोहन बिष्ट के घर में आठ जून को चोरी की घटना हुई थी। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद पुलिस टीम ने विशाल मेगा मार्ट जोगीवाला के पीछे से संदीप मेहर निवासी दौड़वाला मोथरोवाला और प्रिंस सैनी निवासी बंजारावाला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए बंद मकान को निशाना बनाया था। पुलिस ने उनके कब्जे से एचपी कंपनी का लैपटॉप, गैस सिलेंडर, 1200 रुपये नकद, वादी की आईडी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed