फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   twitter controversy: uttarakhand congress state president ganesh godiyal account remained closed for 16 hours

ट्विटर विवाद: 16 घंटे बंद रहा उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का अकांउट, बताया आजादी का हनन

Wed, 11 Aug 2021 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Aug 2021 09:20 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फेसबुक के माध्यम से खुद ट्विटर अकांउट बंद होने की खबर दी और इसे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया।

विज्ञापन
twitter controversy: uttarakhand congress state president ganesh godiyal account remained closed for 16 hours
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकांउट 16 घंटे तक बंद रहा। इससे प्रदेश की सियासत भी गरमा गई। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।

विज्ञापन

 

यह सब केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं के दबाव में किया जा रहा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फेसबुक के माध्यम से खुद यह खबर दी और इसे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं के दबाव में किया जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि यह सब सियासी साजिश है। हालांकि 16 घंटे बाद उनका अकाउंट फिर से चालू कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ नेताओं के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। तब से यह ट्विटर विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का अगला कार्यकाल रोजगार के प्रति समर्पित: गोदियाल 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि 2002 के धर्म युद्ध मे कार्यकर्ताओं का ये जोश कांग्रेस को विजय दिलाएगा। कहा कि देश जब-जब विपरीत परिस्थितियों में रहा तब-तब कांग्रेस ने चुनौतियों का सामना किया है। आज से पहले भी मुफ्त में टीके लगे, लेकिन आज कोरोना के टीकों को लेकर बड़े-बड़े विज्ञापन छापे जा रहे हैं।

व्यापारियों, टैक्सी स्वामियों को राहत नहीं दे पाई सरकार
इस सरकार ने कर्मचारियों, व्यापारियों व युवाओं सहित सभी लोगों को निराश किया है। उत्तराखंड के कर्मचारियों का डीए बंद कर दिया है। सरकार व्यापारियों, टैक्सी स्वामियों को राहत नहीं दे पाई। डबल इंजन की सरकार ने लोगों को ठगा है।

इस देश आँर राज्य में जुमले बनाकर भाजपा ने सत्ता कब्जाई है। इसलिए जिनकी आशा-निराशा में बदल गई है, उनकी आशाओ को हम नया संकल्प देंगे। कांग्रेस का अगला कार्यकाल रोजगार के लिए समर्पित होगा। कहा कि यह संकल्प हमने लिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कई युवा एवं महिलाएं कांग्रेस में शामिल भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed