फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   twenty percent tax on Arrow Sports

पैराग्लाइडिंग समेत तीन एरो स्पोर्ट्स पर टैक्स में छूट नहीं, देना होगा 20 प्रतिशत टैक्स

Fri, 28 Apr 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
twenty percent tax on Arrow Sports
Demo pic

प्रदेश में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों पर पूर्व की भांति अब 20 प्रतिशत मनोरंजन कर देना होगा। प्रदेश सरकार ने एरो स्पोर्ट्स के तहत पैराग्लाइडिंग, हवाई उड़ान और हॉट बैलून को तीन साल के लिए मनोरंजन कर में दी गई छूट को वापस लेने का शासनादेश जारी किया है। एरो स्पोर्ट्स पर टैक्स वसूलने के लिए जिलों के मनोरंजन कर अधिकारियों को आदेश दिए गए।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी किए शासनादेश के मुताबिक 23 अगस्त 2016 को अधिसूचना जारी कर एरो स्पोर्ट्स की गतिविधियों के लिए मनोरंजन कर में तीन साल की छूट दी गई थी। राज्यपाल की ओर से उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम 1979 और उत्तर प्रदेश साधारण खंड अधिनियम (उत्तराखंड राज्य में यथा प्रवृत्त) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर मनोरंजन कर छूट की अधिसूचना को विखंडित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लोकहित में मनोरंजन कर की छूट को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। अब 17 अगस्त 2015 को जारी अधिसूचना द्वारा एरो स्पोर्ट्स पर अधिसूचित 20 प्रतिशत मनोरंजन कर की दरें तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राज्यपाल की ओर से भी इसकी स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार की ओर से शासनादेश के बारे में जिला मनोरंजन कर अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के लिए एरो स्पोर्ट्स के तहत पैराग्लाइडिंग व अन्य गतिविधियां करवाई जाती है। प्रदेश में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तीन साल तक मनोरंजन कर में छूट प्रदान की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed