फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   twenty children found through operation smile

ऑपरेशन स्माइल, छह दिन में 20 बच्चे बरामद

Wed, 08 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
twenty children found through operation smile
लापता - फोटो : concept photo

उत्तराखंड के चार जिलों में शुरू हुए ऑपरेशन स्माइल के तहत गुम चल रहे 20 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इनमें से 15 को तो परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पांच को पुनर्वास हेतु बाल संरक्षण गृह में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में एक जून से शुरू हुए ऑपरेशन स्माइल में गुम चल रहे 345 बच्चों को तलाशने का टारगेट है।

छह दिन से चार जिलों की टीम होटलों, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटी हैं। इसके सुखद परिणाम भी सामने आए है। ऑपरेशन स्माइल की प्रदेश समन्वयक और एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि भौतिक सत्यापन में 28 बालक-बालिकाओं के खुद ही वापस आने की बात सामने आई, जबकि 20 को स्माइल टीम ने बरामद किया।
विज्ञापन


इनमें से आठ बच्चे राज्य के हैं, बाकी बच्चे यूपी, दिल्ली और हरियाणा के बताए गए हैं, जो यहां रह रहे थे। बताए गए पते के आधार पर परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। एएसपी बोहरा ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed