फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tv actor suraj thapar in dehradun

मुंबई में ‘अपने’ नहीं करते मदद

Sat, 27 Sep 2014 01:03 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
tv actor suraj thapar in dehradun

टीवी कलाकार दंपति दीप्ति और सूरज थापर इन दिनों दून में हैं। दो माह के बेटे विश्वम के आशीर्वाद समारोह के लिए दीप्ति के मायके जोगीवाला आए हैं। इस खुशी के बीच दीप्ति को यह मलाल भी है कि मुंबई में जम चुके प्रदेश के कलाकार ही उत्तराखंड के संघर्षरत युवा कलाकारों को मौका देने से बचते हैं। वह कहती हैं कि प्रदेश के कलाकारों को यह रवैया बदलना चाहिए।

विज्ञापन


नाती की बलाएं लेते रहे
शुक्रवार को दीप्ति ध्यानी थापर और सूरज थापर ने जोगीवाला में बेटे विश्वम का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया। इस दौरान विश्वम के नाना-नानी रघुनंदन ध्यानी और रेखा ध्यानी नाती की बलाएं लेते रहे। दीप्ति टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य, सूरज थापर चंद्रगुप्त, ससुराल गेंदा फूल जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


दीप्ति और सूरज ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर वीडियो फिल्में और एलबम तो बन रहे हैं, लेकिन इनका स्तर अभी बेहतर नहीं है।

दीप्ति ने बताया कि वह जब मुंबई में संघर्ष कर रही थीं, तब वहां प्रदेश के कई नामी कलाकारों से मिलीं, लेकिन कई ने उत्तराखंड का नाम सुनते ही बायोडाटा लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज ने बताया कि मुंबई में पड़ोसी एक-दूसरे से बात करना तो दूर मतलब भी नहीं रखते। लेकिन यहां उनके बेटे के समारोह के लिए जिस तरह दीप्ति के पड़ोसी जुटे, उसके वह कायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed