{"_id":"5bd7f25abdec22695f5f30d2","slug":"tusker-elephant-turn-car-and-crushed-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: टस्कर हाथी ने मचाया उत्पात, कार को किया चकनाचूर, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: टस्कर हाथी ने मचाया उत्पात, कार को किया चकनाचूर, चालक बाल-बाल बचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
हाथी ने कार को कुचला
रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग पर मोहान के पास सोमवार को टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने कार को चकनाचूर कर दिया, चालक ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग पर मोहान के पास दिन में करीब 12 बजे टस्कर ने जमकर तांडव मचाया। हाथी ने रामनगर से मोहान की तरफ आ रही ऑल्टो कार पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी बीच सड़क पर आ गया और इधर-उधर घूमने लगा।
विज्ञापन
हाथी के सड़क पर आने से मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर हाथी को जंगल की तरफ भगाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। क्षेत्र के चिमटा, मोहान, धनगड़ी क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन