फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Turn off the face capture system

मांग : फेस कैप्चर प्रणाली को बंद किया जाए

Fri, 06 Feb 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Turn off the face capture system
देहरादून। आज ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्पलाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से नई दिल्ली स्थित उनके शिविर कार्यालय में भेंट करने के साथ समस्याओं की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद से अब तक मानदेय में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है, जिससे देशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने फेस कैप्चर प्रणाली को बंद करने, ऑनलाइन कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फाइव जी मोबाइल उपलब्ध कराए, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से न कराए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला खत्री (उत्तराखंड),राष्ट्रीय महासचिव सावित्री चौधरी (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय संयोजक बालमुकुंद सिन्हा (झारखंड) राष्ट्रीय मुख्य संयोजक-मोहम्मद यामीन अंसारी (उत्तराखंड) आदि पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed