फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Dehradun Expressway Now Dehradun will reach Delhi in just two and a half hours

Delhi Dehradun Expressway: देहरादून से नई दिल्ली का सफर अब बस दो से ढाई घंटे में होगा पूरा, जानें फायदे

Thu, 18 Aug 2022 01:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 01:40 PM IST
सार

नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने की अंतिम समय सीमा अक्तूबर 2023 निर्धारित की गई है। नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा किया जा सके, इसके लिए अफसरों, इंजीनियरों की अगुवाई में दिन रात काम किया जा रहा।

विज्ञापन
Delhi Dehradun Expressway Now Dehradun will reach Delhi in just two and a half hours
टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जुटे अफसरों और इंजीनियरों ने डाटकाली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


परियोजना से जुडे़े अफसरों की मानें तो सुरंग का काम 10 फरवरी 2022 को शुरू किया गया, जो 16 अगस्त को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज कुमार मौर्या ने बताया कि डाटकाली मंदिर के पास निर्माणाधीन सुरंग की लंबाई 340 मीटर है, जिसका आधा हिस्सा यूपी और आधा हिस्सा उत्तराखंड में पड़ता है।
विज्ञापन




सुरंग की चौड़ाई 14.20 मीटर है। सुरंग में गाड़ियों की आवाजाही में दिक्कत न हो, इसके लिए सुरंग को तीन लेन का बनाया जा रहा है। बताया कि सुरंग का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा करने के साथ ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने की अंतिम समय सीमा अक्तूबर 2023 निर्धारित की गई है। नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा किया जा सके, इसके लिए अफसरों, इंजीनियरों की अगुवाई में दिन रात काम किया जा रहा।

प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक, नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने के बाद देहरादून से नई दिल्ली का सफर दो से ढाई घंटे में पूूरा किया जा सकेगा। परियोजना के पूरा होने से जहां लोगों को उच्च स्तरीय यातायात की सुविधाएं मिलेंगी, वहीं राज्य की आर्थिकी को भी रफ्तार मिलेगी।

Trending Videos

सुरंग की खासियत
340 मीटर लंबी
14.20 मीटर चौड़ी
10 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था काम
अक्तूबर 2023 तक बनना था
तय समय से बहुत पहले काम पूरा
देहरादून से दिल्ली अब ढाई घंटे में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed