फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tungra village resonated with the victory of Parashurama

परशुराम देवता के जयघोष से गूंजा टुंगरा गांव

Fri, 28 Feb 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tungra village resonated with the victory of Parashurama
टुंगरा गांव में एक दिन के प्रवास पर पहुंची देव पालकियां। - फोटो : VIKAS NAGAR
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर का टुंगरा गांव बृहस्पतिवार को परशुराम देवता के जयघोष से गूंज उठा। हिमाचल प्रदेश के महासू गांव से देव पालकी एक दिन के प्रवास पर टुंगरा गांव पहंची। जहां लोगों ने देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूरी रात लोगों ने देवता का गुणगान किया। शुक्रवार को देव पालकी मूल स्थान के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक भारती और नंदलाल भारती के आह्वान पर देव पालकी ने गांव में प्रवेश किया। जगह-जगह लोगों ने देवता का फूलों और चावलों की बारिश के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल देव उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। महाराज के देवमाली श्याम सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह देव आराधना की जाएगी। इसके बाद देव पालकी वापस महासू गांव के लिए प्रस्थान करेगी। यह पहला मौका है जब टुंगरा गांव में परशुराम महाराज की पालकी ने प्रवेश किया है। इस मौके पर अशोक भारती, नंदलाल भारती, नैन सिंह रावत, भाव सिंह रावत, प्रताप रावत, वीरेंद्र रावत, सूरत सिंह, नरेंद्र रावत, गजेंद्र रावत, चुन्नी लाल रावत, रमेश रावत, सतपाल रावत, मातवर सिंह, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed