फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tungnath dham door open

ग्रीष्मकाल के लिए खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

Fri, 05 May 2017 12:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
tungnath dham door open
तुंगनाथ - फोटो : amar ujala

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली के पहुंचने के बाद मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 11 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को भूतनाथ मंदिर मक्कूमठ में हक-हकूकधारी पुजारी विजय भारत मैठाणी, शशि भूषण मैठाणी व विनोद मैठाणी ने भगवान की पूजा-अर्चना मठापति राम प्रसाद मैठाणी के हाथों संपादित करवाई।
विज्ञापन


इसके बाद सैकड़ों भक्तों के साथ भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली दोपहर साढ़े 12 बजे पावजगपुड़ा गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और अक्षत से आराध्य देव का स्वागत किया। यहां से डोली चल्याखोड़, बनियाकुंड होते हुए शाम पाच बजे रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भगवान की डोली ने अंतिम पड़ाव से प्रात: सात बजे अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। प्रात: 10.30 बजे भगवान अपने धाम पहुंचे। जहां विधि-विधान के साथ शुभ लग्न पर ग्रीष्मकाल के लिए तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed