फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Try together to solve social problems

Dehradun News: सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर करें प्रयास

Sun, 01 Dec 2024 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Try together to solve social problems
फोटो---
विज्ञापन


सेलाकुई। सहसपुर के ग्राम तिलवाड़ी स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पर्यावरण, नशा व सड़क सुरक्षा के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा यदि सामाजिक समस्याओं का समाधान करना है तो सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमित डबराल ने कहा कि आज के समय में युवाओं के भविष्य को बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। नशे की लत और यातायात नियमों के प्रति लापरवाही उनके जीवन के लिए खतरनाक बनी हुई है। गोष्ठी के पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलवाड़ी, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलवाड़ी, राजकीय इंटर कालेज होरावाला, शिशु विद्या मंदिर मांडूवाला, डालफिन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जन समस्याओं के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख रजीनश शर्मा, यशवंत चौधरी, उप निरीक्षक शिशुपाल, राजेश पुंडीर, राकेश गौतम, रामकुमार, हरिकिशोर, मुकेश नेगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed