फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Try to develop the state by erasing the difference between mountains and plains

Dehradun News: पहाड़-मैदान का भेद मिटाकर प्रदेश के विकास का करें प्रयास

Tue, 18 Mar 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Try to develop the state by erasing the difference between mountains and plains
- उक्रांद केंद्रीय संरक्षक ने मौजूदा स्थिति पर जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। प्रदेश में पहाड़-मैदान को लेकर चल रही खींचतान को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने चिंताजनक बताया है। उन्होंने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि सभी लोगों को पहाड़ व मैदान में बांटने की चल रही साजिशों को समझते हुए एकजुट होकर प्रदेश विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के प्रति लोगों में जो आक्रोश था, वह केवल उनके बयान तक सीमित था, किसी समाज या वर्ग के प्रति ऐसी कोई भावना प्रदेशवासियों के मन में नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री के इस्तीफे के बाद भी जिस प्रकार से राजनीतिक बयानबाजी हो रही है और, सोशल मीडिया पर पहाड़-मैदान को लेकर द्वंद चल रहा है यह प्रदेश को बांटने की साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भूभाग नहीं है बल्कि यह प्रदेश के निवासियों के लंबे संघर्ष और 42 शहादतों की विरासत है। यह पहाड़ी राज्य है, और यहां रहने वाला हर व्यक्ति पहाड़ी है। पहाड़ प्रदेश का मुकुट है तो मैदान आंगन है, पहाड़ और मैदान उत्तराखंड के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर और पहाड़-मैदान में बांटने की साजिशों को नाकाम करते हुए एकजुट होकर प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed