शादी से पहले खुली हैवान की पोल, लड़की वालों ने सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी हसरतों के साथ दूल्हा बनने का ख्वाब देख रहे रुद्रपुर के गगनदीप को शादी से ऐन वक्त पहले लड़की वालों ने अच्छा सबक सिखाया। साढ़े चार साल तक युवती की अस्मत से खेलने वाले आरोपी की शादी ऐन वक्त पर टूट गई।
रविवार को युवक की शादी पीलीभीत निवासी युवती से होनी थी, लेकिन युवक की करतूत का पता चलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हा बनने का ख्वाब देख रहा आरोपी घर से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिशें दे रही है।
थाना ट्रांजिट कैंप में दी तहरीर में इंद्रा कालोनी निवासी युवती ने कहा था कि ग्राम गऊघाट किच्छा निवासी गगनदीप शादी का झांसा देकर अगस्त 2011 से उससे लगातार दुराचार करता रहा। बीते 27 दिसंबर को गगनदीप ने रिश्तेदार के घर बुलाकर उसके साथ फिर दुराचार किया और शादी से मुकर गया।
लड़के के परिजनों ने भी धमकाया
गगन ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल में बनाए वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। जब उसने शिकायत गगन के परिजनों से की तो उन्होंने बेटे को समझाने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया।
पुलिस ने गगनदीप सहित चार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता एसएसपी केवल खुराना से भी मिली थी। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि गगनदीप की शादी पीलीभीत के एक गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी।
रविवार को गगनदीप की बारात जानी थी, लेकिन पीलीभीत में लड़की पक्ष वालों को मुकदमे की जानकारी हुई तो उन्होंने रविवार सुबह गगनदीप पक्ष को फोन कर शादी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि गगनदीप की तलाश में उसके घर के अलावा किच्छा, सितारगंज और पीलीभीत में उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका है।
बहेड़ी के युवक से रचाई शादी
पीलीभीत में पूरी तैयारियों के बाद ऐन वक्त पर शादी रदद होने के बाद भी लड़की पक्ष निराश नहीं हुआ। उन्होंने लड़की के लिए लड़के की तलाश शुरु कर दी। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि बहेड़ी के एक गांव के युवक से लड़की की धूमधाम से शादी सम्पन्न हुई।