फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trump can change Paris Agreement trend

ट्रंप फैक्टर बदल सकता है पेरिस समझौते का रुख

Mon, 13 Feb 2017 12:11 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Feb 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
trump can change Paris Agreement trend
ट्रंप और मोदी

विश्व में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए विभिन्न देशों के बीच हुए पेरिस समझौते का रुख ट्रंप फैक्टर बदल सकता है।

विज्ञापन


इस संबंध में इस साल बॉन जर्मनी में होने वाली कन्वेंशन ऑफ पार्टीज (कॉप)-23 अत्यधिक महत्वपूर्ण है। भारत समेत इस समझौते में शामिल विश्व के 79 देश कॉप-23 पर निगाह लगाए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजरिये के लिहाज से पेरिस समझौते के प्रावधानों पर नए सिरे से बहस हो सकती है।
विज्ञापन


पेरिस समझौता 4 नवंबर, 2016 को कानून में तब्दील हो चुका है। इस पर दस्तखत करने वाले देशों में इस समझौते को लागू करना बाध्यकारी हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोच के लिहाज से इसे लागू किए जाने के तरीके तय होंगे। पेरिस समझौते के तहत विकासशील देशों को प्रावधान लागू करने के लिए फंडिंग की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कोयला खनन आदि कार्यों के लिए ढील का भी प्रावधान है। इसमें यह भी तय हुआ था कि विकसित देश कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाएंगे। पेरिस समझौते में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरआई) की रेड प्लस परियोजना भी शामिल की गई है।

इसके साथ ही आईसीएफआरआई ने मोरक्को में नवंबर 2016 में हुई कॉप-22 में वानिकी से संबंधित अपनी कार्ययोजना रखी थी। इस पर कॉप-23 में विचार किया जाना है। डोनाल्ड ट्रंप के रुख के मद्देनजर इन प्रावधानों को लागू करने की गति सुस्त पड़ रही है। जीबी पंत इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी का कहना है कि ट्रंप फैक्टर का प्रभाव तो जरूर रहेगा। यह अगली कॉप-23 में स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed