{"_id":"6703536940f0acbe73079b46","slug":"truck-met-with-an-accident-near-dehradun-kodiala-sdrf-conducted-rescue-operation-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: देहरादून-कोडियाला के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, वाहन काट एसडीआरएफ ने व्यक्ति को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: देहरादून-कोडियाला के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, वाहन काट एसडीआरएफ ने व्यक्ति को बाहर निकाला
Mon, 07 Oct 2024 12:35 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:35 PM IST
सार
देहरादून-कौड़ियाला के पास ट्रक दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था।
विज्ञापन
देहरादून-कौड़ियाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून-कौड़ियाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी
वहीं दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था। टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।