फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck hits to bike, one died, two injured.

बेलगाम ट्रक ने बाइक कौ रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Fri, 11 Dec 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (हरिद्वार) Updated Fri, 11 Dec 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
truck hits to bike, one died, two injured.

हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के इकबालपुर में एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। शरीर के एक हिस्से पर ट्रक का पहिया गुजरने पर बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कलियर सटे बेड़पुर गांव निवासी मेहरबान बृहस्पतिवार को परिवार के इस्माइल व शराफत के साथ झबरेड़ा गया था। वापसी के दौरान इकबालपुर में चीनी मिल के पास एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लड़खड़ाकर गिरने पर बेकाबू ट्रक मेहरबान के एक हाथ पांव समेत शरीर के एक हिस्से पर गुजर गया। जिससे 35 वर्षीय मेहरबान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भीड़ के बावजूद ड्राइवर अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इस्माइल व शराफत को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। सूचना पर बेडपुर से परिजन रोते बिलखते सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे।

मौत बनकर दौड़ रहे बेलगाम ओवरलोड वाहन

truck hits to bike, one died, two injured.

झबरेड़ा थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को खबर कर दी गई है। फिलहाल ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

महीने भर में आधा दर्जन हादसे
शहर और देहात की सड़कों पर ओवरलोड वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। महीने भर में ही आधा दर्जन से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में ओवरलोड वाहन राहगीरों की मौत का कारण बने हैं। चार दिन पहले ही जैनपुर झंझेड़ी में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला। इससे पहले भगवानपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई।

इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आए एक युवक की हफ्ते भर पहले इलाज के दौरान मौत हुई। इनके अलावा ओवरलोड ट्रकों और खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से रोजाना हादसे हो रहे हैं। पुलिस कभी कभार मनमर्जी से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मुट्ठी भर के खिलाफ कार्रवाई करती है।

नियमों की अनदेखी राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed