{"_id":"59cc8f77227d51714a8b45d6","slug":"truck-hit-a-car-in-dehradun-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के ब्रेक हुए फेल, इनोवा को मारी टक्कर, कार में सवार थे चार लोग, तभी हुआ चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के ब्रेक हुए फेल, इनोवा को मारी टक्कर, कार में सवार थे चार लोग, तभी हुआ चमत्कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
truck hit a car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून शहर के व्यस्त क्षेत्र में बीच सड़क पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर को पार करते हुए इनोवा कार को टक्कर मार दी। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसा बृहस्पतिवार सुबह देहरादून-सहारनपुर रोड पर एमडीडीए कार्यालय के पास हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था। वाहन जा-आ रहे थे, तभी सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
इस दौरान सामने से आ रही एक इनोवा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इनोवा में एक परिवार के चार लोग शामिल थे, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नही आई। हल्की चोट के बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन