फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck fell into the ditch, driver narrowly escaped

Dehradun News: खाई में गिरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 06 Dec 2024 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into the ditch, driver narrowly escaped
फोटो..
विज्ञापन

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसन पुल के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की गहरी खाई में गिर गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। घटनाक्रम के मुताबिक देर रात लगभग ढाई बजे अंबाला से फर्नीचर के काम आने वाले बोर्ड लेकर विकासनगर आ रहा एक ट्रक आसन पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के सामने अचानक से आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिर गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed