{"_id":"6ad98dcac1aa93bceb06bfba","slug":"truck-climbs-divider-on-haridwar-bypass-traffic-jam-near-pawan-marble-dehradun-news-in-hindi-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हरिद्वार बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, मौके पर जुट गई लोगों की भीड़, जाम भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हरिद्वार बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, मौके पर जुट गई लोगों की भीड़, जाम भी लगा
Thu, 22 Oct 2026 09:45 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार बाईपास पर पवन मार्बल के सामने एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन