{"_id":"5ee2308e8ebc3e433e4cb236","slug":"truck-accident-three-injured13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ी कार, हादसे में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ी कार, हादसे में तीन लोग घायल
Thu, 11 Jun 2020 07:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में जोगीवाला पुलिस चौकी के पास कार के गलत दिशा से ट्रक को ओवर टेक करते समय हादसा हो गया। इस दौरान कार के क्षतिग्रस्त होने के साथ टिहरी के एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
टिहरी के हिंडोलाखाल निवासी रोशन लाल अपने बेटे कुलदीप और परिवार के विनोद के साथ देहरादून में एक हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद गुरुवार दोपहर कार से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
जोगीवाला पुलिस चौकी के पास हरिद्वार रोड से रिस्पना की तरफ आ रहे ट्रक (ट्राला) को कार चालक ने गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कार ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि गनीमत रही कि कार सवार लोगों को गम्भीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन