फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trivendra singh rawat reached in a meeting with prakash pant

नाराज पंत को बैठक में साथ लेकर पहुंचे त्रिवेंद्र

Sat, 18 Mar 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat reached in a meeting with prakash pant
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के सीएम पद की रेस में त्रिवेंद्र के अलावा प्रकाश पंत का भी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। वैसे तो शुक्रवार को विधानमंडल दल की बैठक में इसका औपचारिक ऐलान होना था, मगर इसके पहले ही हर जुबान पर त्रिवेंद्र का नाम आ गया था।

विज्ञापन


ऐसे में प्रकाश पंत के नाराज होने की चर्चा होने लगी। इस पर त्रिवेंद्र रावत दोपहर तीन बजे के करीब प्रकाश पंत से मिलने उनके घर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद त्रिवेंद्र अपनी गाड़ी में पंत को साथ बैठाकर बैठक में ले गए।
विज्ञापन


बीती 11 मार्च को काउंटिंग के बाद मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए अटकलों का बाजार गर्म था। इस सूची में त्रिवेंद्र रावत के अलावा सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, अजय भट्ट समेत अन्य प्रमुख नेताओं के नाम लिए जा रहे थे। त्रिवेंद्र को संघ का बैकग्राउंड होने का लाभ मिला। वहीं सतपाल महाराज तीन वर्ष पूर्व ही कांग्रेस से भाजपा में आए थे, इस कारण उन्हें सीएम पद की रेस से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और कोश्यारी खेमा प्रकाश पंत को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ा हुआ था, जबकि आलाकमान की पसंद त्रिवेंद्र थी। इधर, शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक के पहले ही लगभग यह तय हो गया था कि त्रिवेंद्र ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में सिर्फ उनके नाम के चयन की औपचारिकता होनी है। कहा जा रहा है कि पंत इस फैसले से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed