फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trivendra singh rawat and harish rawat statement on 10% quota for poor among upper castes

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा 'आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को दी सौगात', हरीश रावत बोले 'बहुत देर कर दी'

Tue, 08 Jan 2019 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat and harish rawat statement on 10% quota for poor among upper castes
Harish Rawat and trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार के आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण को कैबिनेट में मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण लंबे समय से आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्र के इस कदम से आर्थिक रूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को केंद्र के सबका साथ सबका विकास की सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उत्तराखंड के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभ होगा तथा राज्य के युवाओं को सरकारी सेवा में जाने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। भट्ट ने कहा कि इस विषय पर दशकों से चर्चा होती रही, लेकिन कोई भी केंद्र सरकार फैसला लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाकर समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'बहुत देर कर दी मेहरबान आते-आते'
वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 'बहुत देर कर दी मेहरबान आते-आते' वो भी तब 2019 के चुनाव पास हैं। वह क्या कर रहे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो जुमले वो दे रहे हैं, उससे उनकी सरकार नहीं बचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed