{"_id":"681e56745349af8486077149","slug":"tributes-paid-to-sushil-baluni-dehradun-news-c-5-1-drn1031-685800-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुशील बलूनी को श्रद्धासुमन अर्पित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुशील बलूनी को श्रद्धासुमन अर्पित किया
विज्ञापन
I
IIमेयर सौरभ थपलियाल ने राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वह कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। उसके बाद वह उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से बकारालवाला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने सुशीला बलूनी की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन में राज्य की मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है। सुशीला बलूनी ने राज्य आंदोलन के दौरान जो भूमिका निभाई है उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। विधायक राजपुर खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जुगराण, पार्षद अशोक डोबरियाल, पार्षद मोहन बहुगुणा, नगर आयुक्त नमामि बंसल आदि मौजूद रहे। I