फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribute paid to Pandit Deendayal Upadhyay in Mussoorie

Dehradun News: मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Wed, 11 Feb 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Pandit Deendayal Upadhyay in Mussoorie
मसूरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रख्यात विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लंढौर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने देश को ऐसी विचारधारा दी, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की बात कही गई है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनके विचारों का मूल उद्देश्य था। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विजय बिंदवाल, राकेश रावत, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सचिन पंवार, जसोदा शर्मा, अमित भट्ट, आशीष जोशी, रवि गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed