फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tributaries of Ganga will be cleaned with the help of NITI Aayog and HESCO

प्रयास : नीति आयोग और हेस्को की कदमताल से कलकल-अविरल होंगी गंगा की सहायक नदियां

Mon, 19 Jul 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून 
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 05:05 AM IST
सार

  • नई दिल्ली में नीति आयोग और हेस्को प्रमुख के बीच हुई विभिन्न मुद्दों पर बातचीत 
  • 9 सितंबर को मनाया जाएगा हिमालय दिवस, इस बार ‘विज्ञान, तकनीक और लोग’ है थीम  

विज्ञापन
Tributaries of Ganga will be cleaned with the help of NITI Aayog and HESCO
गंगा नदी - फोटो : social media

विस्तार

हिमालयन इन्वायरमेंटल स्टडीज एंड कनजरवेशन मिशन फॉर क्लीन गंगा (हेस्को) के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के बीच नई दिल्ली में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आयोग के उपाध्यक्ष ने हेस्को की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


रविवार को नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद हेस्को के संस्थापक पद्म विभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम ‘विज्ञान, तकनीक और लोग’ रखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमालय दिवस को वृहद रूप देते हुए नीति आयोग के साथ भागीदारी कर हिमालय के पुनर्स्थापना और बेहतर पारिस्थितिकी के लिए कैसे सामूहिक रूप से कार्य किया जा सकता है। इस पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ लंबी बातचीत हुई। 
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने बताया कि नदियों के संरक्षण, उनकी पारिस्थितिकी का संरक्षण और गंगा की सहायक नदियों को कैसे सदनीरा बनाया जा सकता है, इस पर भी बातचीत हुई। गंगा बेसिन को विकसित करने के साथ आजीविका के अवसर पैदा करने और पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता के लिए प्रकृति आधारित समाधान खोजने से जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा जीईपी के राज्य में नए सूचक को खासतौर से पारिस्थितिकी विकास के सूचक सकल पर्यावरण के विकास की बात को स्वीकारा है। तय किया गया कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने बताया कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझते हुए इन कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। यह भी तय किया गया कि कैसे नीति आयोग और हेस्को एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने हेस्को और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के साथ दो दिन पहले हुए समझौता हस्ताक्षर पर प्रसन्नता जाहिर की। इस एमओयू के तहत एनएमसीजी और हेस्को कृषि सहित ग्रामीण समुदाय के विकास, किसानों का प्रशिक्षण, बागवानी, बायोमास उपयोग, ऊर्जा, वानिकी और जैविक खेती आदि क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed