फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribal children of Dehradun tied rakhi to the President

देहरादून के जनजातीय बच्चों ने राष्ट्रपति को बांधी राखियां

Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tribal children of Dehradun tied rakhi to the President
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून के जनजातीय दून संस्कृति विद्यालय के 15 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने का विशेष अवसर मिला। पूर्व सांसद तरुण विजय और प्रधानाचार्य वंदना बिष्ट की अगुवाई में राष्ट्रपति भवन पहुंचे बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अच्छा नागरिक बनने की सीख दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देहरादून के 15 जनजातीय बच्चों को शामिल होने का मौका मिला। राष्ट्रपति को अपने सामने देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए उपहार भी भेंट किए। राष्ट्रपति ने कहा कि अब रक्षाबंधन भाई-बहन के पर्व से बढ़कर सर्व समाज में प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बन गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद तरुण विजय ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि राखी के दिन देहरादून के जनजातीय बच्चों को राष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण पूरे प्रदेश और देश के जनजातीय बच्चों का गौरव है। उनको एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति को राखी बांधने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला जो बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed