फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trials will be done at intersections to develop left turn

चौराहों पर जारी रहेगा ट्रायल, लेफ्ट टर्न होंगे विकसित

Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Trials will be done at intersections to develop left turn
देहरादून। शहर के हर चौराहे पर ट्रैफिक सुधार के लिए ट्रायल की तैयारी है। एक-एक चौराहे पर सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें चौराहों की तस्वीर बदलने के साथ लेफ्ट टर्न को विकसित करने के प्रस्ताव भी शामिल होंगे। मसलन, लेफ्ट टर्न को कहां-कहां जमीन की जरूरत है? किस तरह जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है?
विज्ञापन

घंटाघर से दर्शन लाल चौक जाने वाले यातायात को लेफ्ट टर्न से लैंसडोन चौक भेजने का ट्रायल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक यह ट्रायल चला। लैंसडोन चौक से बुद्धा चौक के बीच यातायात दबाव बढ़ने से थोड़ी दिक्कत हुई। बाद में यातायात को पूर्व की तरह संचालित कर दिया गया। बुधवार शाम रूट बदलकर पहला ट्रायल किया गया था। दूसरा ट्रायल सुबह किया गया। तीसरा ट्रायल स्कूल की छुट्टी के समय करने की तैयारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि दर्शन लाल चौक की तरफ शहर के अन्य चौराहों पर ट्रैफिक में सुधार की संभावनाओं पर ट्रायल किए जाएंगे। कई चौराहे ऐसे है, जहां लेफ्ट टर्न को विकसित किया जाना जरूरी है। इस लिहाज से शहर में ट्रैफिक सुधार की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें करीब एक माह का समय लगने की उम्मीद है। विस्तृत रिपोर्ट के साथ पुलिस मुख्यालय और शासनस्तर पर मंथन किया जाएगा, ताकि प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके। कप्तान ने कहा कि ट्रैफिक में बदलाव का कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा। आम सहमति के बाद उसे लागू किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि ट्रायल की जानकारी पहले दिन से सही स्थिति का आकलन नहीं हो पाता है, क्याेंकि पहले रूट प्रचारित होने से लोग दूसरे विकल्प ढूंढ लेते हैं।
विज्ञापन

निजी वाहन से लिया जायजा
एसएसपी ने बृहस्पतिवार को सादी वर्दी में निजी वाहन में सवार होकर लेफ्ट टर्न फार्मूले को लेकर घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडोन चौक, एमकेपी चौक, आढ़त बाजार आदि का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हाेंने कई लोगों से दिक्कतों और सुधार की संभावनाआें पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ और एसओ बताएंगे लोकेशन
देहरादून। एसएसपी ने पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सुबह नौ से 11 बजे तक, दोपहर एक से ढाई बजे और शाम पांच से रात आठ बजे तक वह पुलिस के साथ सड़कों पर रहेंगे। सीओ और एसओ खुद वायरलेस पर कंट्रोल रूम में अपनी लोकेशन देंगे। इस दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाली सिटी बसों और विक्रम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed