{"_id":"573600324f1c1b7159919a35","slug":"trial-for-volleyball-and-football-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल और फुटबाल के फाइनल राउंड का ट्रायल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल और फुटबाल के फाइनल राउंड का ट्रायल पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर से प्रारंभिक चयन ट्रायल में चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में वालीबॉल के लिये 37 और फुटबाल के लिए 34 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अंतिम ट्रायल के लिये खेल विभाग की चयन करने वाली टीम ने सभी खिलाड़ियों का फिजिकल और मानसिक, तार्किक शक्ति परीक्षण टेस्ट लिया।
विज्ञापन
चल रही है प्रवेश परीक्षा
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में कक्षा छह और कक्षा नौ में खेलवार प्रवेश की अंतिम चयन परीक्षा विगत 12 मई से चल रही है। सुबह छह बजे से 12 बजे तक गुरुवार व शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस, स्पोर्ट्स कालेज, व्यायाम शिक्षक सहित कालेज के प्रधानाचार्य और संबंधित खेल कोच आदि की गठित टीम ने प्रांतीय स्तर पर प्रारंभिक ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का अंतिम टेस्ट लिया।
विज्ञापन
शनिवार से आगामी 19 मई तक एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और क्रिकेट खेलों के अंतिम ट्रायल होने हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई ने बताया कि सभी खेलों के अंतिम चरण के ट्रायल होने के बाद सभी खिलाड़ियों की अंतिम सूची शासन के अनुमोदन के बाद जारी की जाएगी। चयन करने वाली टीम हर स्तर से खिलाड़ियों का टेस्ट ले रही है ताकि पात्र खिलाड़ी कालेज के लिये चयनित हो।
विज्ञापन