{"_id":"65e0d764300765b3bc031144","slug":"treatment-of-patients-affected-due-to-non-operation-of-ayushman-portal-dehradun-news-c-5-1-drn1030-361308-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आयुष्मान पोर्टल न चलने से मरीजों का इलाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आयुष्मान पोर्टल न चलने से मरीजों का इलाज प्रभावित
विज्ञापन
I
II- पोर्टल पर मरीजों की एंट्री नहीं हो पा रही है, नए आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन रहे
I
Iइन दिनों आयुष्मान मरीजों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना का पोर्टल न चलने की वजह से आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को परेशानी हो रही है। आयुष्मान मरीजों की पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पा रही है। इसके अलावा नए आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में मरीज भर्ती होने के बाद भी आयुष्मान से इलाज करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं।
I
I
I
Iदून अस्पताल के आयुष्मान मित्र ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान पोर्टल नहीं चल रहा है। कुछ मरीजों को एंट्री के लिए अन्य सीएचसी पर भेजा लेकिन वहां पर भी नहीं हो पाया। चार-पांच दिन में जब भी पोर्टल चल जाता है तो मरीजों की एंट्री कर ली जाती है।
I
I
I
Iवहीं, जो मरीज आयुष्मान कार्ड धारक बनने के पात्र हैं और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो भर्ती होने के समय आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता था, लेकिन आयुष्मान पोर्टल न चलने की वजह से नए आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस व आयुष्मान नोडल डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि जब से आयुष्मान पोर्टल अपडेट हुआ है तब से लगातार समस्या आ रही है।
विज्ञापन
I
Iहालांकि ऊपरी स्तर से समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड पहले से बना है इन मरीजों का नए पोर्टल से रजिस्ट्रेशन और पुराने पोर्टल से अन्य कार्य करने के लिए कहा गया है। मरीज का आयुष्मान में रजिस्ट्रेशन हो जाता है तो अन्य कार्य फिर बिलिंग सेक्शन देख लेता है। इससे मरीजों के पैसे नहीं खर्च होते हैं।I