फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   treatment cost may be increase in govt hospital in uttarakhand

झटकाः अब सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा करने की तैयारी

Sat, 29 Apr 2017 04:04 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
treatment cost may be increase in govt hospital in uttarakhand
demo pic

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा होने जा रहा है। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूजर चार्ज समेत सभी तरह के शुल्कों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में शुल्क अलग-अलग होगा।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन चार्ज,लैब टेस्ट से लेकर भर्ती शुल्क तक में बढ़ोतरी की जा रही है। जिसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जाएगा। 

इस वर्ष बड़े स्तर पर होगा बदलाव

treatment cost may be increase in govt hospital in uttarakhand
Demo pic

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में प्रत्येक वर्ष दस फीसदी की बढ़ोतरी होती है। रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी तरह के शुल्क बढ़ाए जाते हैं। लेकिन सरकार इस वर्ष इसमें बड़े स्तर पर बदलाव करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में अस्पतालों के यूजर चार्ज में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार हुआ है।

इसके अनुसार रजिस्ट्रेशन के लिए पीएचसी में 20, सीएचसी में 30 और जिला अस्पताल में 100 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा भर्ती शुल्क, जांचों का शुल्क भी दोबारा निर्धारित किया जाएगा। इसको लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा को जिम्मेदारी दी गई है। यू हेल्थ और एमएसबीवाई कार्ड धारकों को अस्पतालों में मुफ्त उपचार मिलेगा। उनका रजिस्ट्रेशन भी अलग से होगा, जिसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 

ओपीडी में जांचें भी मुफ्त 
नए प्रस्ताव के अनुसार सरकारी अस्पतालों में ओपीडी मरीजों की जांचें भी मुफ्त की जाएगी। इसके अलावा यू हेल्थ और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के मरीजों की जांच भी मुफ्त होगी। भर्ती मरीजों से नए प्रावधानों के अनुसार शुल्क वसूलने का प्रावधान है।

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश
इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मामला अभी कैबिनेट में भेजा नहीं गया है इसलिए बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पाउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed