{"_id":"578ef2e64f1c1b1f7fc4be53","slug":"travel-is-expensive-in-uttarakhand-roadways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड रोडवेज का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड रोडवेज का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया बढ़ गया है। पांच दिन में दूसरी बार किराया बढ़ा है।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यूपी रोडवेज ने किराये में वृद्धि की है, जिसके आधार पर यह बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी यूपी की सीमा में प्रवेश करने पर ही लागू होगी।
सर्विस टैक्स लगने से पांच दिन पहले एसी, वाल्वो बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ी थी। अब फिर ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन
2.30 रुपये प्रति किमी के हिसाब से बढ़ोतरी
आरएम नैनीताल रीजन आरसी कपूर ने बताया कि साधारण बसों में 85 पैसे प्रति किमी, डीलक्स बसों में 1.75 रुपये और वाल्वों में 2.30 रुपये प्रति किमी के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। इसी के तहत मंगलवार से किराया बढ़ाया गया है।
हल्द्वानी-दिल्ली के लिये साधारण बस सेवा का किराया 269 था, जो अब 281 रुपये हो गया। कानपुर का 332 था, अब 349, हल्द्वानी-दिल्ली एसी बस का किराया 528 से बढ़कर 545 रुपये, हल्द्वानी-देहरादून एसी बस का किराया 645 से 658 रुपये हो गया है।
इसी तरह नैनीताल-दिल्ली वाल्वो बस का किराया 763 से 800 रुपये और देहरादून-हल्द्वानी वाल्वो का करीब 940, चंडीगढ़ वाल्वो का किराया लगभग 1531 हो गया है।