फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transporter attempt to suicide in dehradun

ट्रांसपोर्टर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 03 May 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
transporter attempt to suicide in dehradun

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन के मामा और ट्रांसपोर्टर जगमोहन सिंह बिंद्रा ने शुक्रवार शाम अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया।

विज्ञापन


जगमोहन को गंभीर हालत में महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजह तो साफ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बिंद्रा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बलबीर रोड निवासी 70 वर्षीय जगमोहन सिंह बिंद्रा की पटेलनगर में सहारनपुर रोड पर बिंद्रा ट्रांसपोर्ट के नाम से एजेंसी है। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार को बिंद्रा ट्रांसपोर्ट में थे। शाम छह बजे के करीब कर्मचारी मोहित और अकबर को ट्रांसपोर्ट बंद करने की बात कहते हुए बिंद्रा पगड़ी ठीक करने अंदर कमरे में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भीतर से गोली की आवाज आई तो दोनों कर्मचारी दौड़े। वहां बिंद्रा खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनकी कनपटी पर लगी थी। पास में ही बिंद्रा का लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। कर्मचारियों का शोर सुन आसपास के लोग आ गए। 108 से बिंद्रा को इंदिरेश अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर शहर के कई थानों की पुलिस के साथ अस्पताल आ गए। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा भी अस्पताल आ गए। एसएसपी का कहना है कि ट्रांसपोर्टर कुछ समय से डिप्रेशन में थे।


चाय पीकर गए थे अंदर
ट्रांसपोर्टर जगमोहन सिंह बिंद्रा ने शाम को दोनों कर्मचारियों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए खूब बातचीत की। मोहित ने पुलिस को बताया कि पगड़ी ठीक करने की बात कह कर बिंद्रा अंदर गए थे। उस समय उनके चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं था। अचानक हुई अनहोनी से वह सकते में हैं।

अस्पताल में शुभचिंतकों का तांता
ट्रांसपोर्टर बिंद्रा के आत्मघाती कदम से हर कोई हैरत में है। अमूमन उनकी छवि हंसमुख स्वभाव की है। बिंद्रा के बेटे दिवजोत सिंह केअलावा अस्पताल में शुभचिंतकों का तांता लगा था। दिवजोत सिंह दिल्ली में कारोबार करते हैं, जबकि दूसरा बेटा मुन्नू मुंबई में किसी कंपनी में अधिकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed