फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport system reduced distances but increased risk to life

परिवहन प्रणाली ने दूरियों को किया कम, लेकिन जीवन के लिए बढ़ाया जोखिम

Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Transport system reduced distances but increased risk to life
कार रैली के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते एसएसपी जन्मेजय खंडूरी। अमर उजाला
सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) से संबद्ध यंग इंडियंस, देहरादून चैप्टर की ओर से कार रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

रविवार को मालसी स्थित सॉलिटियर फॉर्म्स से शुरू हुई रैली को सीआईआई के अध्यक्ष विपुल डावर और श्यामल चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए नंदा की चौकी स्थित होटल एलपी विलास पहुंचकर रैली संपन्न हुई। एसएसपी खंडूडी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता है। हर कोई किसी न किसी रूप में सड़क का इस्तेमाल करता है। वर्तमान परिवहन प्रणाली ने दूरियों को कम कर दिया है, लेकिन दूसरी ओर इसने जीवन के लिए जोखिम बढ़ा दिए हैं। जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है। ऐसे में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अपने साथ कई अन्य लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, अमर उजाला के उत्तराखंड संपादक संजय अभिज्ञान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानी अपनाकर हम अपना और अपने परिवार व समाज के हितों की रक्षा कर सकते हैं। यंग इंडिया देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष राहुल सिंघल ने कहा कि कार रैली का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सह अध्यक्ष हर्षित गुप्ता ने कहा कि संस्था राज्य और उसके नागरिकों की बेहतरी के लिए प्रासंगिक सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कार रैली के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार रैली के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के साथ आयोजक।      अमर ?

रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार रैली के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के साथ आयोजक। अमर ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed