फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transport department start campaign for helmet.

नई पीढ़ी को बताएंगे कितना जरूरी है हेलमेट

Tue, 24 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
transport department start campaign for helmet.
हेलमेट - फोटो : प्रतीकात्मक

दुपहिया वाहन पर दूसरी सवारी को हेलमेट की अनिवार्यता के शासनादेश के बाद शुरू हुई राजनीति की अनदेखी कर परिवहन विभाग अपने फैसले पर अडिग है। विभाग विरोध को दरकिनार कर नई पीढ़ी को हेलमेट की अहमियत के प्रति जागरूक करेगा। विभाग का कहना है कि लोग उन घरों में जाकर पूछें जिनके सदस्य सड़क हादसों के शिकार हुए हैं। हेलमेट से ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होने लगती है जो स्कॉर्पियो, होंडा सिटी आदि कारों से चलते हैं। जबकि, इन्हें हेलमेट से कोई लेना-देना नहीं होता।

विज्ञापन


लोगों को बताएं दुर्घटनाओं के आंकड़े
परिवहन विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जन-जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इंटरमीडिएट, डिग्री कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में टीम जाकर छात्र-छात्राओं को हेलमेट के प्रति जागरूक करेगी। संस्थानों में हादसों का डेमो दिया जाएगा। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बताए जाएंगे।
विज्ञापन


हादसों में सिर की चोट से मरने वाले 50 फीसदी दुपहिया वाहन सवारों की जान बच सकती थी, यदि वह हेलमेट लगाए होते। आंकड़ों के अनुसार हादसों में 60 फीसदी दुपहिया सवारों को सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव परिवहन सीएस नपल्च्याल ने बताया कि सबसे ज्यादा जरूरी स्कूली बच्चों को जागरूक करना है। युवा पीढ़ी हादसों का अधिक शिकार होती है। युवाओं को हेलमेट लगाने की आदत पड़ जाएगी तो बहुत हद तक हादसे कम हो जाएंगे। इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं मामला सिर्फ आदत पड़ने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed