फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: Transport Department has prepared a fleet of 1600 buses the journey will start from April 22

Chardham Yatra: परिवहन विभाग ने 1600 बसों का बेड़ा किया तैयार, 22 से यात्रा शुरू, ऐसे होगा बसों का संचालन

Sat, 08 Apr 2023 01:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होनी जा रही है। यात्रा के लिए 1600 बसों का इंतजाम किया गया है, इसमें से 800 बसें स्टेज कैरिज की होंगी। सभी मार्गों पर संचालित कुल वाहनों में से 40 प्रतिशत का ही चारधाम यात्रा में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra: Transport Department has prepared a fleet of 1600 buses the journey will start from April 22
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने 1600 बसों का बेड़ा तैयार कर लिया है। यह बसें नौ रोटेशन कंपनियों के जरिये संचालित की जाएंगी। वहीं, कुमाऊं और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया जाएगा। जरुरत पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी मंगाया जाएगा।

विज्ञापन


पिछली बार करीब 1300 बसों का प्रयोग किया गया था।चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होनी है। इसके लिए सभी विभागों ने कमर कस ली है। परिवहन विभाग ने भी चारधाम यात्रा को संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि यात्रा में वाहनों की कमी नहीं रहेगी। नौ रोटेशन कंपनियों से बातचीत के आधार पर बसों की आवश्यकता और उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 1600 बसों का इंतजाम किया गया है, इसमें से 800 बसें स्टेज कैरिज की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

550 बसों का यात्रा में किया जाएगा प्रयोग 
 कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की 550 बसों को चारधाम यात्रा में प्रयोग किया जाएगा। स्टेज कैरिज की करीब 50 बसें कुमाऊं से यात्रा में संचालित की जाएंगी। हरिद्वार से भी कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की 200 से अधिक बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा रोडवेज की करीब 125 बसें अतिरिक्त रहेंगी। इन्हें जरुरत पड़ने पर प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़े.... Kedarnath Heli Service: आज से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे करें अप्लाई, पढ़ें किराया और नियम

व्यावसायिक और स्कूल बसों की सूची भी की तैयार वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों और स्कूल बसों की सूची भी तैयार कर ली है। वाहनों की कमी पड़ी तो छोटे व्हील बेस वाले वाहनों का भी प्रयोग किया जाएगा। सभी मार्गों पर संचालित कुल वाहनों में से 40 प्रतिशत का ही चारधाम यात्रा में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed