{"_id":"65da47f2d38e751508035636","slug":"transport-corporations-former-workshop-land-transferred-to-smart-city-dehradun-news-c-5-1-drn1030-357383-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवहन निगम की पूर्व कार्यशाला की भूमि स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवहन निगम की पूर्व कार्यशाला की भूमि स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित
विज्ञापन
Iपरियोजना के तहत दो बेसमेंट, ग्राउंड के अलावा छह फ्लोर बनाए जाएंगे
I
Iउत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित पूर्व कार्यशाला का शनिवार को हस्तांतरण हो गया। निगम के महाप्रबंधक की ओर से स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी के नाम जमीन का हस्तांतरण किया गया है। जल्द ही इस पर स्मार्ट सिटी द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा।I
Iउत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित पूर्व कार्यशाला की भूमि को देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित कर दिया गया। भूमि का हस्तांतरण यूटीसी की तरफ से महाप्रबंधक प्रशासन अनिल सिंह ने देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह को किया। इस दौरान मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एचपीएससी की बैठक हुई। जिसमें हुए निर्णय के बाद एक अतिरिक्त बेसमेंट का निर्माण किया जाएगा। इसमें (कुल बेसमेंट दो), एक ग्राउंड फ्लोर और छह फ्लोर का भवन बनाया जा रहा है। इस दौरान सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता तारक कांत नायक, देहरादून स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता जगमोहन सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक गिरीश पुंडीर, यूटीसी के सहायक अभियंता प्रमोद दीक्षित मौजूद रहे। स्मार्ट सिटी की लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक आशीष दया सक्सेना, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक अभियंता आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।I