{"_id":"63b6afa05ab45244bf0b3003","slug":"transport-corporation-will-run-special-buses-in-chardham-yatra-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में इस बार नहीं होगी बसों की किल्लत,परिवहन निगम चलाएगा विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में इस बार नहीं होगी बसों की किल्लत,परिवहन निगम चलाएगा विशेष बसें
Thu, 05 Jan 2023 04:40 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:40 PM IST
सार
निजी कंपनियों की बसों से चारधाम यात्रा जाना खासा महंगा पड़ता है। रोडवेज की बसों को लेकर हमेशा मारामारी रहती है लेकिन पर्याप्त बसें न होने की वजह से श्रद्धालुओं को महंगी यात्रा करनी पड़ती है। रोडवेज की विशेष बसें संचालित होने के बाद यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में इस बार परिवहन निगम विशेष बस सेवा चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हर साल चारधाम यात्रा के दौरान निजी बसों का बोलबाला होता है। रोडवेज बस सेवा तो चलाता है लेकिन बसों की किल्लत होने की वजह से यह प्रभावी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
अगर कुछ रूटों से हटाकर बसें चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाई जाती हैं तो उन रूटों पर सवारियों को परेशानी आने लगती है। परिवहन विभाग ने इस बार इस समस्या के समाधान के लिए विशेष योजना बनाई है। मई में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम को विशेष बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह ऐसी बसें होंगी जो परिवहन निगम अनुबंधित करेगा और यात्रा खत्म होने के बाद निगम इन बसों को पहाड़ के अन्य रूटों पर संचालित करेगा।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी सस्ती बस सेवा
निजी कंपनियों की बसों से चारधाम यात्रा जाना खासा महंगा पड़ता है। रोडवेज की बसों को लेकर हमेशा मारामारी रहती है लेकिन पर्याप्त बसें न होने की वजह से श्रद्धालुओं को महंगी यात्रा करनी पड़ती है। रोडवेज की विशेष बसें संचालित होने के बाद यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने शुरू की अनुबंध प्रक्रिया
परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बसों को परिवहन निगम अनुबंध पर ले रहा है। इन बसों का संचालन ही विशेष बस के रूप में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: जोशीमठ भू-धंसाव का ये कारण तो नहीं? 10 तस्वीरों के साथ जानिए डूबते शहर की कहानी
चारधाम यात्रा के दौरान हर साल परिवहन निगम पर बस संचालन का दबाव रहता है। अन्य रूटों से बसें यहां लाकर चलाने से इस बार मुक्ति मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हम इस बार चारधाम की विशेष बस सेवा शुरू करेंगे। -अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव, परिवहन