फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Transport Corporation service will start for Delhi-Karnprayag route Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: दिल्ली-कर्णप्रयाग रूट के लिए परिवहन निगम की सेवा होगी शुरू, ढाई साल पहले हुई थी बंद

Wed, 11 Dec 2024 01:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अच्छी रहती है। दोबारा बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Transport Corporation service will start for Delhi-Karnprayag route Uttarakhand News in hindi
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट सेवा बुधवार से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। ऋषिकेश डिपो को दो नई बस मिलने पर डिपो प्रशासन ने इस रूट की सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

करीब ढाई वर्ष पूर्व डिपो में वाहनों की संख्या कम होने के चलते दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अच्छी रहती है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी लंबे समय से इन रूटों पर बस सेवा शुरू किए जाने की मांग भी कर रहे थे। लेकिन वाहनों के अभाव में डिपो प्रशासन इन रूटों पर सेवा शुरू नहीं कर पा रहा था। अब ऋषिकेश डिपो को दो नई बसें मिली हैं। डिपो प्रशासन ने इन बसों को दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर संचालित करने का निर्णय लिया है। डिपो के अधिकारियों ने इस रूट पर बस सेवा बुधवार से शुरू किए जाने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: सॉयल एंड रॉक एंकरिंग तकनीक से रुकेगा भूस्खलन व भूधंसाव, केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ता है बाईपास

डिपो को दो नई बसें मिली हैं। इन बसों को दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर चलाया जाएगा। संभावना है कि बुधवार से इस रूट पर बस सेवा शुरु कर दी जाए। - प्रतीक जैन, एजीएम, उत्तराखंड परिवहन निगम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed